मुंबई।। बंबई शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला शुक्रवार को लगातार छठे दिन जारी रहा. सेंसेक्स 162 अंक के नुकसान के साथ दो माह के निचले स्तर के करीब आ गया.भारतीय रिज़र्व बैंक ने ब्याज दरों में तत्काल कटौती की उम्मीदों को खत्म करते हुए कहा है कि महंगाई अभी भी काफी ऊंची है.बाम्बे स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का सेसेक्स 162 अंक गिरकर 18309.37 अकं के स्तर पर और नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 56.95 अकं धराशाई होकर 5574.05अंक के स्तर पर आ गिरा।
बीएसई का मिडकैप में 59.77 अंक और स्मालकैप में 81.24 अंक की गिरावट दर्ज हुई और यह क्रमश 6658.33 अंक और 7110.75 अकं के स्तर पर बंद हुए। विदेशी बाजारों की कमजोरी ने भी घरेलू बाजार पर दबाव बनाया।बीएसई समूह में रियलटी, बैकिंग, आटो, सीजी, एफएमसीजी और पावर वर्ग के शेयरों में पर बिकवाली का भारी दबाव रहा जबकि टेक और आईटी वर्ग में मामूली खरीदारी दिखी।
नई दिल्ली।। सरकार ने छह रियायती एलपीजी सिलेंडरों के बाद बिना सब्सिडी वाले सिलेंडरों की कीमत 26.50 रुपए बढ़ाने के फैसले को कड़े विरोध के बाद वापस ले लिया है और अब यह पुरानी दरों पर उपलब्ध होगा। व्यवसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमत में वृद्धि का फैसला बना रहेगा। इससे पहले गुरुवार को दिन में छह रियायती सिलेंडरों के बाद गैर रियायती सिलेंडर की कीमत 26.50 रुपए बढ़ाकर 922 रुपए करने का फैसला किया गया था। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम बढ़ने की वजह बताया गया था। सरकार ने सितंबर में सरकारी सहायता प्राप्त सस्ते सिलेंडर की आपूर्ति प्रति परिवार छह सिलेंडर पर सीमित कर दी थी।
नई दिल्ली।। वित्त मंत्री पी चिदंबरम रिजर्व बैंक से खासे नराज हैं। रिजर्व बैंक ने छमाही मौद्रिक नीति का जो ऐलान किया था वो चिदंबरम को रास नहीं आई है। चिदंबरम चाहते थे कि RBI ब्याज दरें घटाए ताकि विकास को रफ्तार मिले लेकिन रिजर्व बैंक ने विकास की जगह महंगाई को प्राथमिकता दी और बैंक दरों में कोई बदलाव नहीं किया।
नई दिल्ली।। रिजर्व बैंक ने मौद्रिक नीति का ऐलान कर दिया है लेकिन इसके बाद भी आपके जब पर भारी पड़ रही EMI का बोझ कम नहीं होगा। रिजर्व बैंक ने मौद्रिक नीति की समीक्षा करते हुए रेपो और रिवर्स रेपो रेट मे कोई बदलाव नहीं किया है लेकिन CRR में 0.25 फीसदी की कटौती की गई है। रिजर्व बैंक का कहना है कि ऐसा करने से बैंकों के पास ज्यादा पैसा होगा और बाजार मे 17 हजार पांच सौ करोड़ रुपए आएंगे। वहीं, RBI ने महंगाई दर में इजाफा होने संकेत दिए हैं। बैंक की माने तो महंगाई दर सात फीसदी के बढ़कर 7.50 फीसदी हो सकती है वहीं, विकास दर का अनुमान भी 6.5 फीसदी से घट कर 5.8 फीसदी हो सकता है।