नई दिल्ली।। देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने डिपॉजिट पर ब्याज दर 0.25 फीसदी घटा दी है। एसबीआई अब अपने 5 साल के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 8.5 फीसदी का ब्याज देगा। अभी तक एसबीआई इस पर 8.75 फीसदी का ब्याज दे रहा था। इतना ही नहीं 15 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये तक के डिपॉजिट पर तो 0.5 फीसदी की कमी की गई है। ब्याज दरों में ये कटौती 7 अगस्त से लागू होगी। उधर पंजाब नेशनल बैंक ने 1 साल के डिपॉजिट पर ब्याज दर 0.25 फीसदी बढ़ाकर 9 फीसदी कर दिया है। इसकी ये बढ़ोतरी गुरुवार से ही लागू हो गई है।
| < Prev | Next > |
|---|