नई दिल्ली।। महंगाई से त्रस्त जनता को फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं। राष्ट्रपति का चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल की कीमतों में इजाफे का ऐलान कर दिया गया है। पेट्रोल की कीमतों में प्रति लीटर 70 पैसे का इजाफा किया गया है।
तेल कंपनियों ने इसके लिए कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धी का हवाला दिया है। तेल कंपनियों का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 104 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई हैं। जिससे उन्हें घाटा हो रहा है और इसी घाटे से निपटने के लिए प्रति लीटर 70 पैसे की बढ़ोत्तरी की गई है।
वहीं, इस फैसले के बाद यूपीए सरकार की सहयोगी और टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने नाराजगी जाहिर की है।
| < Prev | Next > |
|---|