Fri05242013

Last update11:39:34 AM GMT

रिटेल सेक्टर में FDI के निवेश पर विरोध

Share/Save/Bookmark

fdiनई दिल्ली।। CPM, SP और JDS  ने रिटेल सेक्टर में FDI का विरोध किया है। उन्होंने इस मामले में प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। इन पार्टियों ने प्रधानमंत्री से कहा है कि किराना में विदेशी निवेश से किसानों की परेशानी बढ़ेगी। बताया जा रहा है कि सरकार किराना में विदेश निवेश पर एक बार फिर से हिम्मत जुटाने में लगी है।

सूत्रों की माने तो सरकार मानसून सत्र से पहले इस बारे में फैसला ले सकती है। पिछले दिनों वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और उड़ीसा के मुख्यमंत्रियों से बात भी की थी। आपकों बता दे कि किराना में विदेशी निवेश का विरोध गैर कांग्रेस शासित राज्य पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, गोवा, झारखंड जैसे राज्य कर रहे हैं।