Thu06202013

Last update11:36:53 AM GMT

पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतो में लग सकती है आग

Share/Save/Bookmark
gas_petrolनई दिल्ली।। पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतो में फिर से आग लग सकती है। ओएमसी के दबाव के चलते सरकार ईंधन के दामों की समीक्षा करने पर विचार कर रही है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री जयपाल एस. रेड्डी ने  कहा कि सभी पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों पर फिर से विचार किए जाने की जरूरत है। रेड्डी ने हालांकि, ये भी कहा कि कीमतों में वृद्धि एक संवेदनशील मुद्दा है। यूपीए सरकार की सहयोगी टीएमसी और विपक्षी पार्टियां कीमतों में वृद्धि का विरोध कर सकती हैं। गौरतलब है कि इंडियन ऑयल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने सरकार से करीब 4500 करोड़ रूपए देने की मांग की है, क्योंकि कम्पनियों ने बीते दिसम्बर से अपनी कीमतों की समीक्षा नहीं की है। आपको बता दें कि सरकार जनवरी 2011 से पांच बार पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी कर चुकी है।