आर्थिक संकट से जूझ रही किंगफिशर एरलाइन बंद नहीं होगी। विमानन कंपनी का कहना है कि वो सील हुए बैंक खातों को खोलन के लिए इनकम टैक्स अधिकारियों से बात कर रही है। साथ ही कंपनी ने पायलटों से भी काम पर लौटने की अपील की है। इससे पहले किंगफिशर के एक अधिकारी ने ह़ड़ताली पायलटों को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगल वो काम पर नहीं लौटते तो कंपनी बंद भी की जा सकती है। गौरतलब है कि वेतन में देरी होने से कई पायलट नाराज़ चल रहे हैं।
| < Prev | Next > |
|---|