Sat05192012

Last update01:17:42 PM GMT

23 फरवरी को सिनेमाघर रहेंगे बंद, सर्विस टैक्स बढ़ाए जाने का विरोध

Share/Save/Bookmark
Service-Tax21सर्विस टैक्स बढ़ाए जाने के विरोध में देश भर के नौ हजार सिनेमाघरों के मालिक 23 फरवरी को एक दिन की हड़ताल पर रहेंगे। इस फैसले से जहां हजारों फिल्म प्रेमियों को मायूसी हाथ लगेगी, वहीं सरकार और टॉकीज मालिकों को भी करोड़ों का चूना लगेगा। केंद्र सरकार के मनोरंजन कर विभाग ने पिछले दिनों सिनेमा पर सर्विस टैक्स बढ़ा दिया था। सिनेमाघर मालिकों का मानना है कि बढ़ी टिकट दरों के चलते पहले से ही दर्शक सिनेमाघरों से दूर हैं। ऐसे में इस फैसले से और मुसीबत बढ़ेगी।