Sat05252013

Last update10:32:38 AM GMT

क्वींस बैटन घोटाला : CBI की चार्जशीट में कलमाडी का नाम नहीं

Share/Save/Bookmark

kalmadi_420नई दिल्ली।। दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले साल 2009 में लंदन में आयोजित क्वींस बैटन रिले मामले में सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। पटियाला हाउस कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में कॉमनवेल्थ गेम्स की आयोजन समिति के पूर्व चेयरमैन सुरेश कलमाडी का नाम शामिल नहीं है।

सीबीआई की चार्जशीट में आयोजन समिति के 3 सीनियर ऑफिसर्स टी.एस. दरबारी, संजय मोहिन्द्रू और एम जयचंद्रन का नाम शामिल है। साथ ही चार्जशीट में भारतीय बिज़नसमैन आशीष पटेल और उसकी दो कंपनियों का नाम भी शामिल किया गया है। इन्हीं दो कंपनियों को गलत तरीके से ऊंची कीमतों पर क्वींस बैटन रिले के आयोजन का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था। वहीं दूसरी कंपनी को आयोजन से जुड़े लोगों को ठहराने का इंतजाम करने का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था।