नई दिल्ली।। भ्रष्टाचार और काले धन के खिलाफ आंदोलन लेकर चल रहे योग गुरु रामदेव ने रामलीला मैदान में अनशन के पांचवें दिन संसद के लिए कूच कर दिया है। रामदेव और उनके समर्थकों ने चेहरे पर काली पट्टी बांध रखी है। रामदेव ने समर्थकों को शांतिपूर्वक कूच करने का निर्देश दिया है।
वहीं, दिल्ली पुलिस ने आंदोलन को रोकने के लिए पूरी रणनीति तैयार कर रखी है। पुलिस ने आज योग गुरु को नोटिस भेजकर संसद कूच की इजाजत देने से इनकार भी कर दिया।दिल्ली पुलिस ने कहा है कि रामदेव को सिर्फ रामलीला मैदान में आंदोलन करने की इजाजत दी गई थी।
रामदेव के संसद की ओर कूच को देखते हुए रामलीला मैदान से संसद भवन की ओर आने वाले सभी रास्तों पर पुलिस और सुरक्षाबलों की भारी संख्या में तैनाती की गई है।
| < Prev | Next > |
|---|