Tue05212013

Last update12:43:57 PM GMT

आज दूसरी बार उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे हामिद अंसारी

Share/Save/Bookmark
hamid_ansariनई दिल्ली।। आज हामिद अंसारी दूसरी बार उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। उन्हें राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी शपथ दिलाएंगे। बताया जा रहा है शपथ समारोह करीब 11 बजे चलेगा। आपको बता दें कि उपराष्ट्रपति चुनाव में उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने एनडीए उम्मीदवार जसवंत सिंह को हराया था। वे इस पद के लिए दूसरी बार शपथ लेने वाले दूसरे व्यक्ति हैं। इससे पहले सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने लगातार दो बार उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। इससे पहले उपराष्ट्रपति चुनाव में हामिद अंसारी ने नजमा हेपतुल्ला को हराया था।