नई दिल्ली।। अन्ना ना तो कोई पार्टी बनाना चाहते थे और ना ही वो चाहते थे कि पार्टी को प्रमोट करने के लिए उनके नाम का इस्तेमाल किया जाए लेकिन जिस मोड़ पर अन्ना की लड़ाई खड़ी थी वहां वो अपने टीम के सदस्यों के खिलाफ भी नहीं जा सकते थे। लिहाजा टीम के सदस्यों तक अपना संदेश पहुंचाने के लिए अन्ना को गांधी जी के भाषण का सहारा लेना पड़ा। इस भाषण का शीर्षक है आप अभी तैयार नहीं है। गांधी जी ने ये भाषण 1940 में दिया था। अन्ना ने अपनी टीम के कोर कमेटी के सदस्यों के बीच गांधी जी का ये स्पीच बंटवाया था।
इस भाषण में लिखा था कि आपके सेनापति को ये लग रहा है कि आप अभी तैयार नहीं हैं, और अगर हम इसी तरह से आगे बढ़ते हैं तो हमारी हार तय है, ये सब जानते हुए मैं इस लड़ाई को जारी रखने की इजाजत कैसे दे सकता हूं? मुझे पता है कि अगर मैं आप जैसे सिपाहियों से लड़ता हूं तो मेरी हार निश्चित है, अगर आप इस लड़ाई को जारी रखना चाहते हैं, और आपको ऐसा लगता है कि इस लड़ाई को किसी और तरीके से जीता जा सकता है, तो आप आगे बढ़ सकते हैं, जीत मिलने पर सबसे पहले बधाई मैं ही दूंगा, लेकिन अगर आप मेरे सुझाए गए रास्तों और निर्देशों पर नहीं चलना चाहते, तो मैं आप से ये पूछना चाहता हूं, कि ऐसी स्थिति में आप अपने सेनापति के बारे में क्या सोचेंगे, अगर आप डॉक्टर की दी गई दवाइयों को लेना ही नही चाहते, तो डॉक्टर से इलाज कराने का फायदा क्या है?
| < Prev | Next > |
|---|