Fri05242013

Last update11:39:34 AM GMT

सरकार को लेना होगा बड़ा फैसलाः रामदेव

Share/Save/Bookmark

RAMDEV98नई दिल्ली।। अपने सांकेतिक अनशन के तीसरे और आखिरी दिन योग गुरु स्वामी रामदेव ने सरकार पर हमला बोला। रामदवे ने कहा है कि सरकार को उनकी मागों पर शाम तक जवाब देना होगा नहीं तो इस बार देश में क्रांति होगी। इसके साथ ही योग गुरु ने सरकार को समर्थन देने वाली पार्टियों से भी राय मांगी है। रामदेव ने अपनी मांगें मानवाने के लिए तीन दिनों के सांकेतिक अनशन का ऐलान किया था।

जिसकी मियाद आज पूरी हो रही है। माना जा रहा है कि मांगें पूरी ना होने की सूरत में रामदेव कल कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं। साथ ही योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि तब रामलीला मैदान नहीं छोड़ेंगे जब तक सरकार की ओर से ब्लैक मनी वापस लाने और मजबूत लोकपाल कानून के लिए कोई बड़ा फैसला नहीं आता। अब रामदेव ये साफ कर चुके हैं कि जब तक उनकी मांगों पर कोई बड़ा फैसला नहीं होता तब तक रामलीला मैदान नहीं छोड़ेंगे।