Sat05252013

Last update10:32:38 AM GMT

असम पहुंचे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, लिया हालात का जायजा

Share/Save/Bookmark

manmohan_sonia34नई दिल्ली।। असम के कोकराझार में हिंसा की घटना देश के माथे पर कलंक है। ऐसा मानना है हमारे देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का। पिछले कुछ दिनों से असम के कुछ ज़िले जातीय हिंसा की आग में जल रहे थे।

इस हिंसा में 50 लोगों की मौत हो गई है और करीब 4 लाख लोग बेघर हो गए हैं। असम के हालात का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह असम पहुंचे लेकिन मौसम खराब होने की वजह से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पहले तो पीएम के हेलीकॉप्टर को खराब मौसम की वजह से कोकराझार में उतरे बिना ही गुवाहाटी लौटना पड़ा। बाद में जब मौसम ठीक हुआ तब जाकर वो कोकाराझार पहुंच सके।