Thu05232013

Last update02:57:37 PM GMT

नरेन्द्र मोदी से इंटरव्यू लेना शाहिद सिद्दिकी को पड़ा महंगा

Share/Save/Bookmark

shahid_siddhiqi34नई दिल्ली।। नरेन्द्र मोदी से इंटरव्यू लेना और उसे छापना शाहिद सिद्दिकी को महंगा पड़ा है। समाजवादी पार्टी ने उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इस मामले में पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव ने बताया कि शाहिद सिद्दिकी हमारी पार्टी में नहीं हैं  इसलिए उन्हें निकालने का सवाल ही नहीं उठता है। कुछ दिन पहले ही सिद्दिकी ने एक ऊर्दू अखबार नई दुनिया के लिए गुजरात दंगों पर इंटरव्यू लिया था जिस पर काफी हंगामा हुआ था। बताया जा रहा है कि उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते गाज गिरी है।

बताया जा रहा है कि मोदी के इंटरव्यू को लेकर मुस्लिम नेता नाराज थे। 2014 में लोकसभा चुनाव है। ऎसे में सपा मुस्लिम वोट बैंक को खोना नहीं चाहती है। इसलिए सिद्दीकी को पार्टी से बाहर  का रास्ता दिखा दिया गया। बता दें कि सिद्दीकी पत्रकार के साथ साथ राजनेता भी हैं। सिद्दीकी पहले कांग्रेस में थे बाद में वे बसपा में शामिल हो गए। इसी साल वे 9 जनवरी को सपा में शामिल हुए थे।