Fri05242013

Last update11:39:34 AM GMT

हालात का जायजा लेने आज असम जाऐंगे पीएम-सोनिया

Share/Save/Bookmark

manmohan_sonia34असम।। असम के हिंसा ग्रस्त इलाकों का हाल जानने के लिए आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी जाएंगे। इस बीच वहां चल रही जातीय हिंसा पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। शुक्रवार को यहां के कुछ इलाकों में कर्फ्यू में ढील दी गयी। इस बीच असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने एक बयान देकर सबको चौंका दिया।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सुरक्षाबल में कटौती नहीं की होती तो हिंसा पर काफी पहले काबू पा लिया गया होता। असम में हिंसा से अब तक कम से कम चार लाख लोग बेघर हो चुके हैं। शरणार्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सरकार ने रिलीफ कैंपों की संख्या बढ़ा कर 200 कर दी है। दो समुदायों के बीच छिड़ी जंग में असम के जो इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। उनमें कोकराझार, चिरांग, धुबरी, बोंगईगांव और उदलगुड़ी शामिल है।