Fri05242013

Last update11:39:34 AM GMT

लखनऊ में मायावती की मूर्ति का सिर फोड़ा

Share/Save/Bookmark
maya_headलखनऊ।। बसपा से सबसे ज्‍यादा खुन्‍नस रखने वाली समाजवादी पार्टी के राज में मायावती की मूर्ति का सिर फोड़ दिया गया है। बताया जा रहा है कुछ शरारती तत्‍वों ने इस घटना को लखनऊ के गोमतीनगर में अंजाम दिया। यहां बाईक पर कुछ लड़के आये जिनके पास हथौड़ा था और उन्होंने मूर्ति के हाथ और सर पर हथौड़े मारकर तोड़ दिया। यह मूर्ति 6 फीट लंबी बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने इस घटना को अंजाम दिया है। इन कार्यकर्ताओं ने यहां पर्चे भी छोड़े है।