गुजरात।। गुजरात दंगों का भूत नरेन्द्र मोदी का पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रहा है। मोदी ने एक बार फिर दोहराया है कि अगर मैं दंगों का गुनहगार हूं तो मुझे फांसी पर लटका दिया जाए। मोदी ने ये बात समाजवादी पार्टी के नेता शाहिद सिद्दीकी को एक इंटरव्यू के दौरान बताई।
मोदी ने गुजरात दंगों में लगे आरोपों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर वो दोषी हैं तो उन्हें सजा दी जानी चाहिए और इसके लिए वो तैयार हैं। इंटरव्यू में सिद्दकी ने गोधरा कांड के बाद गुजरात दंगों में मुस्लिमों के हालत से जुड़े कई गंभीर मसलों पर बात की।
सिद्दीकी ने साथ ही ये भी साफ किया कि ये इंटरव्यू उन्होंने बतौर पत्रकार लिया ना कि एक नेता की हैसियत से। उन्होंने ये भी बताया कि जब इस मुद्दे पर मोदी आसानी से इंटरव्यू देने के लिए तैयार हुए तो उन्हें बड़ा आश्चर्य हुआ।
| < Prev | Next > |
|---|