नई दिल्ली।। सुप्रीम कोर्ट अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की लगातार हो रही मौत के मसले पर आज सुनवाई
की।
अमरनाथ यात्रियों की मौत पर चिंता जताते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कमेटी का गठन किया है। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल की प्रमुखता में 11 सदस्य कमेटी का गठन किया गया है । कमेटी में अमरनाथ बोर्ड के अध्यक्ष और जम्मू कश्मीर के चीफ सेक्रेटरी शामिल हैं । कमेटी खुद दौरा करके माहौल का जायज़ा लेगी । अमरनाथ यात्रियों के लिए सुरक्षा के उपाय भी सुझाएगी कमेटी । कमेटी 13 अगस्त को अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।
इस मामले में मीडिया रिपोर्ट के आधार पर कोर्ट ने खुद संज्ञान लेते हुये केन्द्र, राज्य सरकार को नोटिस जारी किया था। नोटिस में अदालत ने पूछा है कि आखिर यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की लगातार मौत क्यो हो रही है?
इसके अलावा अदालत ने यात्रा के दौरान उपलब्ध कराई गई सुविधाओं के बारे में भी सरकार से जवाब मांगा है। बेंच ने तीर्थयात्रियों की मौत पर चिंता जाहिर करते हुये कहा था कि यात्रा के रास्ते में आवश्यक सुविधाओं के अभाव और तीर्थयात्रियों की जान के जोखिम को देखते हुए ही वे इस मामले में खुद संज्ञान लेने को मजूबर हुये है।
| < Prev | Next > |
|---|