Tue06182013

Last update01:23:06 PM GMT

नबर दो की कुर्सी का झगड़ा खत्म, बनेगी तीन सदस्यीय कमेटी

Share/Save/Bookmark

sharad_pawar45नई दिल्ली।। नाराज कृषि मंत्री शरद पवार को मनाने में कांग्रेस कामयाब हो गई है। सरकार में नंबर दो की हैसियत न मिलने से नाराज केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार ने इस्तीफे की पेशकश कर दी थी जिसके बाद से ही पवार को मनाने की कोशिशें चल रही थी। शरद पवार ने सोनिया गांधी से उनके निवास 10 जनपथ पर मुलाकात भी की है। सूत्रों के मुताबिक मुलाकात के दौरान दोनों के बीच कई मुद्दों पर बातचीत हुई है।

मुलाकात में कांग्रेस की ओर से पवार को एक प्रस्ताव दिया गया है जिसके मुताबिक नंबर दो की कुर्सी का झगड़ा खत्म कर एक तीन मंत्रियों की कमेटी बनाई जाए जिसमें पवार के अलावा ए के एंटनी और नेता सदन शामिल होंगे। प्रधानमंत्री की गैरमौजूदगी में यही कमेटी फैसले लेगी। जिसके बाद पवार ने इस्तीफे की खबरों का खंडन किया है। आज प्रधानमंत्री से भी उनकी मुलाकात हो सकती है।