Sat05252013

Last update10:32:38 AM GMT

मनमोहन सिंह ने सुधार के जो वायदे किये थे उन्हें पूरा करेः रतन टाटा

Share/Save/Bookmark

ratan_tata45जानेमाने उद्योगपति रतन टाटा ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को देश की विश्वसनीयता बहाल करने की नसीहत दी है। रतन टाटा ने ट्विट किया है कि मनमोहन सिंह ने सुधार के जो वायदे किये थे, उसे पूरा कर देश को एक बार फिर से विकास के पथ पर लाना चाहिए। उन्होंने कहा है कि  देश पिछले करीब 12 महीने से प्रगति के रास्ते से हट गया है। निवेशकों का विश्वास कम हुआ है और महंगाई बढ़ी है। इस लिहाज से सरकार ने जो भी कदम उठाए हैं, वह पर्याप्त नहीं है।

रतन टाटा ने ये भी कहा है कि मौजूदा आर्थिक संकट के लिए केवल मनमोहन सिंह को जिम्मेवार ठहराना ठीक नहीं हैं  उन्होंने लिखा है कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि पिछले कुछ महीनों में विपक्ष, मीडिया और सत्तारूढ़ दल के कुछ सदस्य लगातार प्रधानमंत्री को दोषी ठहरा रहे हैं। यह बात ऐसे व्यक्ति के खिलाफ बोली और लिखी गईं, जो 90 के दशक में आर्थिक सुधारों का सूत्रधार था और जिसने आर्थिक समृद्धि लाने के साथ हमारे देश को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई।