Sun05262013

Last update10:32:38 AM GMT

बोफोर्स दलाली के नए खुलासों पर संसद में हंगामा

Share/Save/Bookmark

indian-parliamentनई दिल्ली।। बोफोर्स के खुलासे पर आज लोकसभा में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। बोफोर्स पर चर्चा के दौरान बीजेपी नेता जसवंत सिंह ने कहा कि इस मामले में अमिताभ बच्चन को फंसाया गया है। लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह ने शून्यकाल में यह मामला उठाया और इस मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की जिसका मार्क्सवादी पार्टी के नेता वासुदेव आचार्य ने समर्थन किया।

कांग्रेस के संजय निरूपम ने इसका विरोध करते हुए कहा कि जांच की मांग स्वीकार नहीं की जानी चाहिए  और विपक्ष खासकर भाजपा को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को इस मामले में घसीटने के लिए कांग्रेस से माफी मांगनी चाहिए। इसलिए इस मामले की जांच न्यायिक आयोग करे। कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को बदनाम कर रही है लिहाजा बीजेपी पूरे देश से मांफी मांगे। कांग्रेस के इस बयान के बाद लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ जिसके बाद सदन की कार्रवाई स्थगित कर दी गई।