टीएमसी चीफ ममता बनर्जी आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात करेंगी। ममता की ये मुलाकात पश्चिम बंगाल के लिए विशेष पैकेज की मांग के लिए होगी, लेकिन जानकारों की माने तो इस मौके पर NCTC पर भी बात हो सकती है। NCTC पर विरोध जताने के बाद से ममता की प्रधानमंत्री के साथ ये पहली मुलाकात होगी। .इसके पहले ममता इस मुद्दे पर पीएम को खत लिख कर प्रस्ताव को रद्द करने की मांग की है और जहां तक पश्चिम बंगाल के लिए विशेष आर्थिक पैकेज की बात है, कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि राज्य की बागडोर संभालने के बाद से केंद्र सरकार पिछले 8 महीने में बंगाल को आठ हज़ार करोड़ रुपए दे चुकी है।
| < Prev | Next > |
|---|