Sat05192012

Last update01:17:42 PM GMT

एनसीटीसी गठन को लेकर केंद्र सरकार की मुश्किलें और बढ़ी

Share/Save/Bookmark
nctcएनसीटीसी गठन को लेकर केंद्र सरकार की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। आतंकवाद के मुकाबले के लिए नेशनल काउंटर टेररिज्म सेंटर का विरोध करने वाले मुख्यमंत्रियों की संख्या बढ़कर दस हो गई है। विरोध करने वालों की जमात में ममता बनर्जी, नरेंद्र मोदी, शिवराज सिंह चौहान, प्रेम कुमार धूमल, नीतीश कुमार, नवीन पटनायक, रमन सिंह, प्रकाश सिंह बादल, बी.सी खंडूरी और जयललिता शामिल हैं। इन मुख्यमंत्रियों ने मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर इसे वापस लेने की मांग की है। वहीं, एनसीटीसी को लेकर चंद्रबाबू नायडू ने भी केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की है। माना जा रहा है कि अप्रैल में गृहमंत्री पी.चिंदबरम इस मसले पर सभी राज्यों के सीएम से बात कर सकते है।