रूस से खरीदे गए आधुनिक एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर को आज भारतीय वायु सेना में शामिल किया जाएगा। वायु सेना इसका इस्तेमाल सीमावर्ती, पहाड़ी क्षेत्रों में सैनिकों को ले जाने और रशद की आपूर्ति में करेगी। भारतीय वायु सेना ने एक बयान में कहा कि भारत ने 2008 में 1.34 अरब डॉलर में ऐसे 80 हेलीकॉप्टरों की खरीददारी की थी, जिसकी आपूर्ति भारतीय वायु सेना को सितंबर 2011 में हुई। सेना के मुताबिक इस हेलीकॉप्टर से विपरीत मौसम और भौगोलिक परिस्थिति से निपटने में भारतीय वायु सेना की क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी।
| < Prev | Next > |
|---|