जी हां, अगर आप नौकरी करते हैं तो यह खबर आपके लिए है एचडीएफसी ने अपने कॉरपोरेट ग्राहकों के लिए पर्सनल लोन की नई स्कीम शुरु की है जिसके तहत कॉर्पोरेट ग्राहकों को लोन उनके वर्क प्लेस पर ही मिल जाएगा। ‘पर्सनल लोन प्रायरिटी पास’ योजना के तहत कॉरपोरेट ग्राहकों को लोन के लिए बैंक आने की जरुरत नहीं होगी उन्हे उनके वर्क प्लेस पर ही लोन मिल जाएगा। इसके लिए कॉरपोरेट ऑफिसों में अपने डेस्क स्थापित करेगा। लोन से जुड़ी तमाम औपचारिकताएं ऑफिस में ही पूरी कर दी जाएंगी और बैंक का प्रतिनिधि वहीं से लोन के कागजात बैंक की प्रोसेसिंग यूनिट को भेज देगा। प्रोसेसिंग पूरी होने के बाद ग्राहक को पर्सनल लोन मिल जाएगा।
| < Prev | Next > |
|---|