Sat05192012

Last update01:17:42 PM GMT

हो जाओ तैयार..2 लाख नौकरियां मिलेंगी इस सेक्टर में

Share/Save/Bookmark

employee-working_gअगले एक साल में यह सेक्टर भारत का सबसे ज्यादा नौकरियां देने वाला सेक्टर होगा। जी हां, हम बात कर रहे हैं आईटी सेक्टर की वित्त वर्ष 2012-13 में आईटी सेक्टर 2 लाख लोगों को नई नौकरियां देगा। इसमें से एक लाख लोगों को ऑफर लैटर भी मिल चुके हैं। आपको बता दें कि वित्त वर्ष 2011-12 में आईटी सेक्टर में 2 लाख 30 हजार लोगों को रोजगार दिया था। यह भारत का सबसे बड़ा रोजगार देने वाला सेक्टर बना हुआ है। आईटी-बीपीओ सेक्टर ने कुल 1 करोड़ 17 लाख लोगों को रोजगार दिया है। नैसकॉम के मुताबिक इस सेक्टर में 11-14 फीसदी वृद्धि का अनुमान है। अमेरिका में होने वाले चुनावों में भारतीय बीपीओ-आईटी उद्योग एक बड़ा मुद्दा बना रहेगा जिससे क्षेत्र में और तेजी आने की संभावना है। पिछले कुछ समय में भारतीय आईटी-बीपीओ सेक्टर ने अमेरिका में 25-30 लाख नई नौकरियों का सृजन किया है जिसमें से केवल 5-6 फीसदी विदेशी हैं।