जोहानिसबर्ग।। दक्षिण अफ्रीका में पीएलसी प्लैटिनम खदान पर हड़ताल कर रहे 36 खनिकों को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया है । दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद काल की समाप्ति के बाद यह घटना अब तक की सबसे दिल दहला देने वाली है। पुलिसकर्मी बुलेटप्रूफ लिबास पहने थे। कुछ घोड़े पर सवार थे।
उन्होंने श्रमिकों की भीड़ पर गोलियां चलाई। मारिकाना की लोनमिन प्लैटिम खदान के खनिक अपने वेतन में तीन गुना इजाफा की मांग कर रहे थे। उन्होंने काम पर लौटने के अपने ट्रेडयूनियन का आदेश मानने से इनकार कर दिया था। पुलिस का कहना है कि उसने प्रदर्शन कर रहे मजदूरों को तितर-बितर करने के कई असफल प्रयास किए।
वरिष्ठ पुलिस कर्मियों का कहना है कि उन्होंने आत्मरक्षा में यह कदम उठाया। इस घटना की सभी राजनीतिक पार्टियों और सभी धार्मिक नेताओं ने इसकी निंदा की है। राष्ट्रपति जैकब जुमा ने भी घटना की निंदा की है।
| < Prev | Next > |
|---|