पंजाब।। पंजाब के अटारी में 150 पाकिस्तानी हिदुओं ने अधिकारियों से तीर्थयात्रा पूरी कर वापस लौटने का वादा करने के बाद भारत में प्रवेश किया। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में अशांति के मद्देनजर पाकिस्तान से करीब 150 हिंदू अटारी के रास्ते भारत पहुंचे। 150 हिंदू तीर्थयात्रियों के समूह का पहला जत्था शाम चार बजे वाघा-अटारी सीमा के रास्ते भारत में प्रवेश किया। अटारी सीमा पर एक तीर्थयात्री ने कहा कि हम यहां तीर्थयात्रा के लिए आए हैं।
उसने कहा कि पाकिस्तान में हमारे लिए स्थितियां आसान नहीं हैं। हम यात्रा के बाद पाकिस्तान लौटेंगे। भारत पहुंचे अनेक तीर्थयात्रियों ने स्वीकार किया कि पाकिस्तान में वे समस्याओं का सामना कर रहे हैं और उनमें से बहुत पर इस्लाम स्वीकार करने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि भारत में रहने की इजाजत मिले तो यहीं रह जाएं। पाकिस्तान वापस लौटने का वादा करने के बाद ही पाकिस्तानी अधिकारियों ने तीर्थयात्रियों को भारत में प्रवेश करने की इजाजत दी।
| < Prev | Next > |
|---|