Fri05242013

Last update11:39:34 AM GMT

अंडर एचीवर कौन?

Share/Save/Bookmark

obama_underachiverनई दिल्ली।। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के पीएम मनमोहन सिंह के बीच अब इस बात पर बहस छिड़ गयी है कि आखिर इन दोनो में से कौन अंडर एचीवर है? टाइम मैगजीन  की तर्ज पर आउटलुक मैगजीन ने 16 जुलाई के अंक में अबोमा को अंडर एचीवर बताया है। मैग्जीन ने कवर पेज पर ओबामा की तस्वीर छपी है जिसके नीचे लिखा है द अंडर एचीवर।

मैग्जीन ने कवर स्टोरी में लिखा है कि बराक ओबामा की चमक जा चुकी है। उन्होंने बदलाव का जो वादा किया थो वो चार साल बाद भी पूरा नहीं हुआ। अमेरिका को नई शुरुआत की जरुरत है। इससे पहले टाइम मैग्जीन ने मनमोहन सिंह को अंडर एचीवर बताया था यानी एक ऐसा नेता जो उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका। टाइम ने भी लिखा था कि भारत को नई शुरुआत की जरुरत है।