नई दिल्ली।। राजनीतिक उठापटक के बीच जहां यूसुफ रजा गिलानी को पीएम पद की कुर्सी छोड़नी पड़ी तो वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी पत्रिका फॉरेन पॉलिसी ने पाकिस्तान को असफल देशों की सूची में 13 वां स्थान दिया है। फॉरेन पॉलिसी की इस रैकिंग में अफ्रीकी देश सोमालिया के 114.9 प्वाइंटस, कांगो को 111.2 प्वाइंट्स, सूडान को 109.4 प्वाइंट, चाड को 107.6 प्वाइंट्स जबकि जिम्बाब्वे 106.3 प्वाइंटस दिए गए है।
पाकिस्तान के पड़ोसी देश अफगानिस्तान को छठे स्थान पर रखा गया है। पाकिस्तान को असफल देशों की सूची में शामिल होने पर विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान में सेना और राजनीतिक नेतृत्व अपनी सारी ताकत भारत से बराबरी के चलते खर्च कर देते है जो पाकिस्तान के असफल होने की सबसे बड़ी वजह है।
| < Prev | Next > |
|---|