Sat05192012

Last update01:17:42 PM GMT

सीरिया में 60 से अधिक लोग मरे,रेडक्रास ने युद्धविराम के लिए कहा

Share/Save/Bookmark
seriyaसीरिया के अशांत होम्स शहर और उत्तरी इदलिब क्षेत्न में सेना की कार्रवाई में 60 से अधिक लोग मारे गए हैं।
इस बीच अंतरराष्ट्रीय रेडक्रास ने आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए युद्धविराम की अपील की है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि होम्स शहर से लगे बाबा आमरो के समीप विद्रोहियों पर सैनिकों द्वारा की गई बमबारी में कम से कम 30 लोग मारे गए। उन्होंने बताया कि उत्तरी इदलिब क्षेत्न में जा पहुंचे प्रदर्शनकारियों पर सेना ने गोलीबारी जिससे 33 लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सीरियाई सैनिकों ने राजधानी दमिश्क में भी कल रात प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाई थी। इस गोलीबारी में चार लोगों के घायल होने की खबर है।
अंतरराष्ट्रीय रेडक्रास समिति 'आईसीआरसी'ने सीरिया के सैन्य अधिकारियों एवं विद्रोहियों से युद्ध विराम के लिये कहा है ताकि होम्स शहर सहित अन्य प्रभावित इलाकों में नागरिकों को सहायता पहुंचाई जा सके। आईसीआरसी के अध्यक्ष जेकब केलनबर्गर ने कहा..यह युद्ध विराम रोज कम से कम दो घंटे के लिए होना चाहिए जिससे समिति के सदस्य और सीरियाई अरब रेड क्रीसेन्ट के स्वंयसेवक प्रभावितों को पर्याप्त सहायता पहुंचाने के साथ ही घायलों और बीमार लोगों को बचाया जा सके। दूसरी तरफ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा प्रमुख बान की मून ने कहा है कि वह सीरिया में जारी संघर्ष और मौजूदा हालात के राजनीतिक समाधान के लिए एक समन्वयक की तलाश कर रहे हैं।