परमाणु मसले पर जारी गतिरोध को दूर करने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ आगे आया है। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी का एक दल आज तेहरान पहुंच रहा है। समझा जा रहा है कि ये दल ईरान से परमाणु ऊर्जा के सैन्य इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए पहल करेगा। इससे पहले ईरान ने ब्रिटेन और फ्रांस की कंपनियों को कच्चे तेल की सप्लाई रोकने का फैसला किया था। जिसके बाद अमेरिका और यूरोपीय देश उस पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहे हैं ।
| < Prev | Next > |
|---|