Sat05192012

Last update01:17:42 PM GMT

Beauty/Health

पेट दर्द के इलाज के लिए लॉस एंजिल्स जाऐंगे अमिताभ

amitabh-bachchanमुंबई।। अमिताभ बच्चन के पेट दर्द ने गंभीर रूप अख्तियार कर लिया है। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि अमिताभ बच्चन अब अमरीका में अपना इलाज कराएंगे। बिग बी जल्द ही लॉस एजंलिस के लिए रवाना होंगे और सितंबर तक कोई काम नहीं करेंगे। पिछले महीने भी जब अमिताभ को तकलीफ हुई थी तो मुंबई के एक अस्पताल में सीटी स्कैन करवाया था। इसके बाद उन्होंने अमरीका में इलाज करवाने का फैसला लिया है।

सूत्रों के मुताबिक, 9 अप्रैल को अमिताभ को पेट में जबरदस्त दर्द हुआ था। यह दर्द मुंबई के सेवन हिल्स अस्पताल में हुई सर्जरी के दो महीने बाद हुआ था। इसके चलते बिग बी ने सीटी स्कैन करवाया था। खबर के अनुसार, अमिताभ बच्चन सितंबर तक कोई काम नहीं करेंगे। उन्होंने सारे प्रोजेक्ट को फिलहाल आगे के लिए टाल दिया है। संभवतज्ञ मई-जून में अमिताभ इलाज के लिए लॉस एंजलिस जाएंगे। वहां बिग बी कुछ टेस्ट करवाएंगे और जरूरी उपचार लेंगे।

फिल्म अभिनेता राजेश खन्ना अस्पताल में भर्ती

rajesh-khanna-300मुंबई।। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता राजेश खन्ना को खराब सेहत के चलते मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार खन्ना के स्वास्थ्य पर अनुभवी डॉक्टर नजर रखे हुए हैं और उन्हें अस्पताल के वीआईपी रूम में भर्ती किया गया है। उपचार के दौरान देखरेख के लिए पत्नी डिंपल कपाडिया उनके साथ हैं। 

खन्ना की सेहत पिछले सोमवार से ही खराब थी, उन्हें कमजोरी और व्याकुलता महसूस हो रही थी, जिसके कारण परिवार के लोगों ने उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखने का फैसला किया। 

सूत्रों के अनुसार डिंपल अस्पताल में मिल रही सुविधाओं से खुश नहीं हैं और उन्होंने हॉस्पिटल मैनेजमेंट से विशेष सेवा प्रदान करने की बात की है। ऐसा माना जा रहा है कि अभिनेता को दक्षिण मुंबई के किसी और हॉस्पिटल में कल सुबह तक शिफ्ट किया जा सकता है।

वान्या मिश्रा बनीं मिस इंडिया वर्ल्ड 2012

Miss-India-2012पेंटालून फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2012 का खिताब 19 साल की वान्या मिश्रा ने जीत लिया है। 5 फीट 8 इंच लंबी वान्या चंडीगढ से हैं। मुंबई के अंधेरी में आयोजित एक कार्यक्रम में वान्या को फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब मिला। वहीं प्राची मिश्रा को मिस इंडिया अर्थ और रुचेले मारिया को मिस इंडिया इंटरनेशनल के खिताब से नवाजा गया। वान्या मिश्रा ने पैन्टालून फेमिना मिस इंडिया 2012 के 20 फाईनलिस्ट को कड़े मुकाबले में मात दे कर डाबर गुलाबरी वाईल्ड कार्ड एन्ट्री से जगह बनाई थी। मिस इंडिया फाइनलिस्ट की इस दौड़ में जयपुर की 20 वर्षीय रूही सिंह भी शामिल थी।

जंक फूड से हो जाइये सावधान ये ले सकता है आपकी जान!

Wholesome-Junk-foodनई दिल्ली।। अगर आप यह सोचते हैं कि महंगे ब्रान्ड का खाना खाने से आपकी सेहत पर अच्छा प्रभाव पड़ रहा हैं तो आपको सावधानी बरतने की ज़रूरत है। आप अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। क्योंकि ज़्यादातर जंक फूड में नमक, चीनी और फैट की मात्रा बहुत ज़्यादा होती है,  जिससे आप डायबटीज़ और मोटापे के शिकार हो सकते हैं। यह टेस्ट सीएसई ने मैगी, मैकडॉनल्ड, केएफ़सी जैसे 16 ब्रान्ड पर किया और यह भी कहा गया कि यह महंगे ब्रान्ड लोगों को गुमराह करते हैं। हालांकि इन ब्रान्ड ने आरोपों को नकार दिया ।

स्वाइन फ्लू ने फिर दी दस्तक, 12 लोगो की मौंत

swine-flu3नई दिल्ली।। स्वाइन फ्लू एक बार फिर मौत बनकर कहर बरपा रहा है। H1N1 नाम का ये खतरनाक वायरस एक बार फिर दस्तक दे चुका है और अबतक स्वाइन फ्लू ने देश में 12 लोगों की जान ले ली है और यह देश के चार राज्यों में दस्तक दे चुका है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अबतक इस बीमारी के 129 मामले बताए जा रहे है। पिछले 20 दिनों में इस बीमारी की चपेट में चार राज्यों के लोग आए हैं। सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में हुई है जहां 6 लोगों को इस बीमारी की वजह से जान से हाथ धोना पड़ा है। यहां अबतक इस बीमारी के 69 मामले दर्ज किए गए हैं। राजस्थान में इस बीमारी से पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि अबतक कुल इस राज्य में 28 मामले दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्वाइन फ्लू के इन मामलों को देखते हुए सावधानी बरतनी शुरू कर दी है। मंत्रालय ने फिलहाल स्थित काबू में होने की बात कही है। गौरतलब है कि 2009 में इस बीमारी से दुनियाभर में कुल 20 हजार लोगों की जान गई थी।