Sat05192012

Last update01:17:42 PM GMT

Television

समय से पहले ही बन्द हो रहा है टीवी सीरियल ‘वीर शिवाजी’

Veer_Shivajiनई दिल्ली ।। प्रसिद्ध टीवी सीरियल ‘वीर शिवाजी’ को बन्द करना देश हित में नहीं है। विश्व हिन्दू परिषद दिल्ली के महामंत्री श्री सत्येन्द्र मोहन ने कहा है कि इस धारावहिक ने प्रारम्भ से ही स्वराज का असली रूप प्रस्तुत कर देश पर बलिदान होने वाले शिवा जी महाराज के पूरे परिवार का जो सजीव चित्रण किया है उसने देश के बच्चे-बच्चे में देश प्रेम    का अलख जगा दिया है।

अब जब धारावाहिक अपने निर्णायक मोड पर पहुंच गया है उस समय इसे बन्द करना किसी भी हालत में स्वाभाविक नहीं कहा जा सकता है। विहिप दिल्ली के महामंत्री ने धारावाहिक को पूरा किये बिना ही कलर चैनल द्वारा इसे बन्द किए जाने की खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए चैनल से स्पष्टीकरण मांगा है कि क्या वह इसे टीआरपी के नाम पर किल करना चाहता है या धारावाहिक को बन्द करने के लिए उसके ऊपर कोई बाहरी दबाब है।

विहिप ने इस सम्बन्ध में चैनल को आज एक पत्र भी लिखा है। विहिप दिल्ली के मीडिया प्रमुख श्री विनोद बंसल ने पत्र की प्रति मीडिया को जारी करते हुए कहा है कि हमने इस पत्र में चैनल से पूछा है कि वीर शिवाजी जैसे उत्कृष्ट धारावाहिक को बन्द करने के सम्बन्ध में क्या और क्यों निर्णय लिया गया है। हमने यह भी कहा है कि विशुद्ध रूप से स्वराज को समर्पित राष्ट्र प्रेम की भावना से ओतप्रोत इस धारावाहिक को समाप्त किये जाने की खबरों का चैनल खण्डन करे अन्यथा इससे देशवासियों की भावना को ठेस पहुंचेगी। हमने पत्र के माध्यम से पूछा है कि धारावाहिक यदि सिर्फ़ टीआरपी के कारण बन्द किया जा रहा है तो चैनल स्पष्ट करे कि क्या टीआरपी राष्ट्रहित से भी ऊपर है?

आमिर खान का टीवी शो सत्यमेव जयते विवादों में

Aamir-Khan-In-Satyamev-Jayate-Imageनई दिल्ली।। आमिर खान का टीवी शो सत्यमेव जयते विवादों में फंसता नजर आ रहा है। बैंड यूफोरिया ने दावा किया है कि शो के थीम सॉन्ग का कोरस बैंड के पुराने गीत सत्यमेव जयते से लिया गया है। बैंड के प्रमुख गायक पलाश सेन ने शो के क्रिएटिव टीम को इस बाबत लीगल नोटिस भेजा है।

गीत के कंपोजर राम संपत ने इस पर कॉमेंट करने से इनकार कर दिया है। सत्यमेव जयते का पहला ऐपिसोड रविवार को प्रसारित हुआ। इस शो को दर्शकों की जोरदार प्रतिक्रिया मिली है।

"हिटलर दीदी" में अभिनव शुक्ला का दबंग अवतार

ABHINAVमुम्बई।। टेलीविजन एक्टर अभिनव शुक्ला जल्द ही जी टीवी के सीरियल "हिटलर दीदी" में नजर आएंगे। अभिनव इस सीरियल में एक पुलिस वाले का रोल करेंगे। उनका किरदार "दबंग" फिल्म के सलमान से काफी मिलता जुलता होगा। 

अभिनव ने स्टार प्लस के सीरियल "एक हजारों में मेरी बहना है" में अपने किरदार से सबको मुग्ध कर दिया है। उन्हें "सरवाइवर इंडिया" शो में टफ लुक्स में भी देखा जा चुका है। अब देखना यह है कि अपने इस दबंग अवतार से भी वे सबको इम्प्रेस कर पाएंगे या नहीं।

"फिर सुबह होगी" से वरूण की छोटे पर्दे पर वापसी

varun-badolaनई दिल्ली।। टेलीविजन अभिनेता वरूण बाडोला दो साल बाद "फिर सुबह होगी" शो से छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह इस तथ्य से बहुत हैरान हैं कि देश में अब भी बेटियों को धनवान ठाकुरों की सेवा में पेश किया जाता है। इसी से प्रेरित होकर उन्होंने शो में ठाकुर की भूमिका स्वीकार की।

वरूण जी टीवी पर 17 अप्रैल से प्रदर्शित होने जा रहे शो "फिर सुबह होगी" में धनवान व शक्तिशाली ठाकुर विक्रम सिंह की भूमिका में नजर आएंगे। यह शो मध्य प्रदेश के बुंदेलखण्ड क्षेत्र की बेडिया जनजाति की कहानी पेश करता है। इसमें एक सामाजिक परम्परा को उभरा जाएगा। कहा जाता है कि यह परम्परा अब भी कायम है। बेडिया परिवारों में जन्म लेने वाली लड़कियों को ठाकुरों की सेवा में जबरदस्ती पेश किया जाता है।

वरूण ने बताया, "मैं यह जानकर हैरान हूं कि भारत जैसे देश में इस तरह की चीजें अब तक कायम हैं।" वरूण अंतिम बार सब टीवी पर प्रसारित "गिली गिली गप्पा" में नजर आए थे। निर्देशक तिग्मांशु धूलिया के सहायक के तौर पर शुरूआत करने वाले वरूण ने 1994 में "बनेगी अपनी बात" से अभिनय की शुरूआत की थी। 

एकता कपूर के "कोशिश एक आशा" से उन्हें प्रसिद्धि मिली। बाद में उन्होंने "देस में निकला होगा चांद", "अस्तित्व.. एक प्रेम कहानी" और "एक चाभी है पड़ोस में" जैसे धारावाहिकों में काम किया।

हुक्की पीती पकड़ी गई गोपी बहु !

gopi_bahuमुंबई।। बुधवार रात छोटे पर्दे की एक अभिनेत्री को मुंबई के हुक्का बार में देखा गया। इस टीवी अभिनेत्री का नाम जिया मानेक है। ये मैडम टीवी के एक सीरियल में बहू हैं और इनकी साफ-सुथरी छवि पर लाखों लोग कुर्बान हैं लेकिन पर्दे की पीछे की हकीकत इतनी कड़वी है कि जब इन्हें हुक्का बार में पुलिसवालों ने पकड़ा तो इन्होंने नशे में पुलिसवालों और कैमरामैन को जमकर गालियां दी। हम आपको बता दें कि दो दिन पहले महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री सुरेश शेट्टी के बेटे क्षितिज को हुक्का पीते गिरफ्तार किया गया था। उसे बांद्रा के एक होटल में पकड़ा गया था। पुलिस की सोशल सर्विस शाखा ने जांच में पाया कि होटल में हुक्का बार चलाया जा रहा था। क्षितिज के साथ 20 और लोग पकड़े गए थे। हर एक से 200 रुपये जुर्माना वसूलने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। हुक्का पार्लर के संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरतलब है कि पिछले साल बांम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई नगरपालिका क्षेत्र में रेस्टोरेंटों और पब में हुक्का और तंबाकू उत्पादों के विक्रय पर रोक लगाई थी बावजूद इसके ये हुक्का बार ध़ड़ल्ले से चल रहा था।

फिर लौटेंगे छोटे पर्दे पर शेखर सुमन

shekhar630अपने फेमस शो मूवर्स एंड शेकर्स के साथ छोटे पर्दे पर लौट रहे अभिनेता शेखर सुमन इस शो के नए सीजन में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को बुलाना चाहते हैं। 90 के दशक में लोकप्रिय रहा शेखर का यह शो करीब एक दशक बाद छोटे पर्दे पर लौट रहा है और इसमें फिल्म विश्लेषण, प्रसिद्ध हस्तियों से बातचीत जैसी सारी चीजें वैसी ही होंगी। शेखर का कहना है कि ये शो आम आदमी के विचार और नजरियों को झलकाएगा। पहले सीजन में शो का प्रसारण सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर होता था और सभी क्षेत्रों की करीब 1500 हस्तियों ने इसमें भाग लिया। शो में हर महीने करीब 22 हस्तियां आएंगी। नए सीजन में शो का प्रसारण सब टीवी पर 12 मार्च से सोमवार से शुक्रवार को किया जाएगा। 

शाहरूख और सल्लू के बाद अब आमिर भी छोटे पर्दे पर दिखाई देंगे

Aamir-Khan-Photos-HD-5शाहरूख और सल्लू के बाद अब जल्द ही आमिर खान भी छोटे पर्दे पर दिखाई देंगे। साथ ही आमिर इस कोशिश में भी जुट हुए है कि वो छोटे पर्दे पर शाहरूख और सल्लू से कुछ बेहतर कर दिखाए। आमिर के शो का नाम ‘सत्यमेव जयते'  होगा, जिसके लिए उन्होंने कुछ खास रॉक बैंड्स के इंताजम किए हैं। उम्मीद की जा रही है कि इन बैंड्स में एग्रि, इंडियन ओसियन और स्ट्रिंग्स जैसे बैंड शामिल होंगे जो शो की शुरूआत और अंत में परफॉर्मेंस देंगे।  सुनने में तो ये भी आया है कि शो के मोन्टाज़ को कुछ स्पेशल बनाने के लिए आमिर देश के अलग-अलग हिस्सों में घूम रहे है जिसके सिलसिले में वो हाल ही में कश्मीर भी गए थे।

डाइटिंग करो पर जम कर खाओ प्रोटीन फूड

टोरंटो। मोटापे से ग्रस्त युवा महिलाएं वजन घटाने के लिए डाइटिंग के दौरान प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ खासतौर पर दूध एवं इससे बने उत्पादों का सेवन करें तो उनकी हड्डियां सुरक्षित रहती हैं। एक अध्ययन के दौरान यह बात सामने आई है। अध्ययन में पता चला कि कैल्शियम, विटामिन डी और दूध से बनी चीजों में प्रचुर मात्रा में हड्डियों के लिए पोषक तत्व होते हैं।

विज्ञान पत्रिका ‘क्लीनिकल एंडोक्राइनोलॉजी और मेटाबोलिज्म’ के अनुसार अध्ययन का नेतृत्व करने वाले मैकमास्टर विश्वविद्यालय के आंद्रे जोसे ने कहा, "हमारे अध्ययन से यह तथ्य सामने आया है कि वजन घटाने के दौरान हड्डियों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए आहार संरचना अति महत्वपूर्ण

16 हफ्तों के अध्ययन के दौरान मोटापे से ग्रस्त स्वस्थ महिलाओं को तीन वर्गो में बांटा गया और प्रत्येक वर्ग की महिलाओं को क्रमश: कम, मध्यम और ज्यादा मात्रा में दूध से बनी चीजों का सेवन करने के लिए दिया गया, जिनमें अधिक और कम मात्रा में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट मौजूद थे।

विश्वविद्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया कि महिलाएं हफ्ते में सभी दिन व्यायाम करती थीं, जिसमें हर रोज एरोबिक व्यायाम और प्रति सप्ताह भारोत्तोलन संबंधित दो अतिरिक्त कसरतें भी शामिल थीं।

जोसे ने बताया कि "हमारे आंकड़ें स्पष्ट तौर पर बताते हैं कि वजन घटाने के दौरान त्वरित हड्डी हानि जैसे परिणामों से बचने के लिए दूध से बनी चीजों से मिलने वाले प्रोटीन का सेवन करना बहुत जरूरी है