Sat05252013

Last update10:32:38 AM GMT

क्लौडिया की ख़ूबसूरती का राज क्लौडिया की जुबानी

Share/Save/Bookmark

clodiaआज तक हम सब यही कहते आये हैं कि जर्मनी की इंजीनियरिंग नंबर वन पर है लेकिन अब हमें अपनी इस बात को दिमाग से निकाल देना चाहिए क्योंकि इसी देश की खूबसूरत बाला भी अब नंबर वन की पोजीशन पर हैं। जी हाँ हम क्लौडिया की बात कर रहे हैं जिन्होंने अपनी खूबसूरती से सबको घायल कर रखा है। क्लौडिया सीसला को सबसे पहले दर्शकों ने एक अंतरराष्ट्रीय फिल्म "कर्मा"  देखा और फिर इसके बाद वो बिग बॉस के सीजन ३ में दिखाई दी और यहीं से उन्होंने अपने अनेकों प्रशंसका बना लिये हैं।

खूबसूरत हरी आँखों वाली क्लौडिया अपनी खूबसूरती को कैसे बनाए रखती है पूछने पर अपनी मोहक मुस्कान को बिखरते हुए  क्लौडिया ने बताया कि , “डांस, योगा, जिम, स्विमिंग आदि मैं नियमित करती हूँ इसके साथ- साथ मैं अपने खान-पान पर भी पूरा ध्यान देती हूँ। फलों का जूस ( तरबूज, कीवी, अंगूर ) मैं पीती हूँ, हरी सब्जियाँ और सलाद खाती हूँ व पानी भरपूर पीती हूँ जिससे मैं फिट रहती हूँ और मेरी त्वचा भी चमकती है।” क्लौडिया जल्दी ही पंजाबी फिल्म “यार परदेसी” नामक फिल्म में दिखाई देगीं इसके अलावा वो हिंदी फ़िल्में भी कर रही हैं।