Sat05252013

Last update10:32:38 AM GMT

Interview

Auditions for Indian Princess 2013 kick started in Delhi

indian_princess32North India Auditions for Indian Princess 2013 kick started in the capital at The Lalit Hotel. These auditions saw the presence of over 100 young beautiful ladies who want to pursue modeling as their career.

Mr.Sunil Rane, Chairman of Indian Princess said “Indian Princess is in the honour of our gallant soldiers along with the social cause of education for girl child. This pageant works for the welfare of the society. It provides a medium to these young women to come forward and prove themselves.”

The auditions saw the presence of Indian Princess 2012 winners Nikita Sharma, Bobby Layal(1st runner up) and Ana Choudhary(2nd runner up).

This year thoroughly planned Indian Princess is coming with new plan and ideas to provide a great platform for young girls to groom their mind and personality and give them enormous opportunity to showcase their talent on the international level.

The auditions are going through all over India in different cities. Finalists after auditions from the different regions will be trained by eminent experts from all over the world who groomed them to achieve perfections. Contestants of Indian Princess & Indian Princess International will be taken to Thailand for Promotions and International Training and grooming sessions before the Grand Finale of 2013.

The Grand Finale of this beauty pageant will take place on 8th March 2013 on occasion of International Women’s Day at Hotel Tulip Star, Mumbai. This Indian Princess and Indian Princess International -2013 will be exclusively on CHANNEL - V in 16 Countries World-Wide during March – April 2013.

क्लौडिया की ख़ूबसूरती का राज क्लौडिया की जुबानी

clodiaआज तक हम सब यही कहते आये हैं कि जर्मनी की इंजीनियरिंग नंबर वन पर है लेकिन अब हमें अपनी इस बात को दिमाग से निकाल देना चाहिए क्योंकि इसी देश की खूबसूरत बाला भी अब नंबर वन की पोजीशन पर हैं। जी हाँ हम क्लौडिया की बात कर रहे हैं जिन्होंने अपनी खूबसूरती से सबको घायल कर रखा है। क्लौडिया सीसला को सबसे पहले दर्शकों ने एक अंतरराष्ट्रीय फिल्म "कर्मा"  देखा और फिर इसके बाद वो बिग बॉस के सीजन ३ में दिखाई दी और यहीं से उन्होंने अपने अनेकों प्रशंसका बना लिये हैं।

खूबसूरत हरी आँखों वाली क्लौडिया अपनी खूबसूरती को कैसे बनाए रखती है पूछने पर अपनी मोहक मुस्कान को बिखरते हुए  क्लौडिया ने बताया कि , “डांस, योगा, जिम, स्विमिंग आदि मैं नियमित करती हूँ इसके साथ- साथ मैं अपने खान-पान पर भी पूरा ध्यान देती हूँ। फलों का जूस ( तरबूज, कीवी, अंगूर ) मैं पीती हूँ, हरी सब्जियाँ और सलाद खाती हूँ व पानी भरपूर पीती हूँ जिससे मैं फिट रहती हूँ और मेरी त्वचा भी चमकती है।” क्लौडिया जल्दी ही पंजाबी फिल्म “यार परदेसी” नामक फिल्म में दिखाई देगीं इसके अलावा वो हिंदी फ़िल्में भी कर रही हैं।

हॉलीवुड के कई निर्देशक इरफ़ान से बहुत प्रभावित : मार्क वेब्ब

irfan_spiderप्रतिभा की कोई सीमा नहीं होती,  प्रतिभा सीमाओं से परे होती है और हमारे अपने अभिनेता इरफ़ान खान के लिए तो ये सीमाएं दिनों दिन छोटी होती जा रही है। वे अपनी अदाकारी से सभी सीमाओं को तोड़ते जा रहे है। उन की क़ाबलियत को अब सब लोगों ने पहचान लिया है। उन की अदाकारी की हमेशा सराहना होती रही हैं फिर चाहे उनकी अभिनीत हुई फिल्मे हिट हो या फ्लॉप!

उनका अंदाज उनका गंभीर स्वभाव उनका बड़ी संजीदगी से अपना संवाद कहना ये सब उनके द्वारा अभिनीत किये गए भूमिका मे एक अलग जान डाल देता है। अब इरफ़ान की क़ाबलियत को हॉलीवुड मे भी पहचान मिलने लगी है। हॉलीवुड के निर्देशक भी इरफ़ान के साथ काम करना चाहते है।

सोनी पिक्चर की फिल्म द अमेजिंग स्पाइडर.मैन के निर्देशक मार्क वेब्ब ने जब से इरफ़ान को फिल्म नेमसेक मे अभिनय करते देखा था तब से उनकी भी इरफ़ान के साथ काम करने की इच्छा थी।

मार्क वेब्ब ने इरफ़ान खान के साथ काम करने की इच्छा को पूरा किया अपनी फिल्म द अमेजिंग स्पाइडर.मैन मे उन्हें एक अहम भूमिका देकर। इरफ़ान खान इस फिल्म मे एक अहम भूमिका डॉ राथा के किरदार मे नजर आयेंगे जो फिल्म के मुख्य खलनायक डॉ कर्ट कोन्नर के बॉस है।

वेब्ब इरफ़ान के अभिनय से खुश होकर उन की प्रशंसा मे कहते है कि मैं काफी समय से इरफ़ान का बहुत ही बड़ा बड़ा प्रशंसक हूँ।  मैंने उन्हें सबसे पहले फिल्म द नेमसेकए द वारियर और टीवी श्रंखला इन ट्रिटमेंट मे देखा था और तब से मैं इरफ़ान के साथ काम करना चाह रहा था और यह मौका मुझे द अमेजिंग स्पाइडर.मैन मे मिला।

डॉ राथा के किरदार के लिए मुझे एक ऐसे अभिनेता की जरूरत थी जिसमें डॉक्टर राथा की तरह प्रभाव हो ताकत हो और इरफान इसके लिए उपयुक्त थे। वेब्ब ने कहा कि मैं ही नहीं बल्कि हॉलीवुड के कई निर्देशक इरफ़ान से बहुत प्रभावित है और उन के साथ काम करने के लिए अपनी फिल्म मे उनके लायक रोल ढूंड रहे है। 

सोनी पिक्चर की फिल्म द अमेजिंग स्पाइडर मैन 3 डी मे पुरे भारत मे 29 जून को रिलीज होगी।

लंबे लहराते बालों के साथ नजर आएंगे धोनी

ms-dhoni-i3माही  एक बार फिर अपने लंबे लहराते बालों के साथ नजर आएंगे। माही ने कहा है कि वो फिर से अपने बाल बढ़ाएंगे। कभी लंबे बाल माही की पहचान हुआ करते थे। खेल प्रेमी उनके बालों के साथ ही उनकी किस्मत कनेक्शन को भी जोड़ते थे, लेकिन बाद में धोनी अपने बाल छोटे करवाते गए और उनकी किस्मत भी उनसे दूर होती गई।