Thu06202013

Last update12:46:56 PM GMT

फिल्म 'जोकर' के आइटम नंबर पर बवाल के बाद बोलो में थोड़ा बदलाव

Share/Save/Bookmark
chitrangda_in_jokerशिरीष कुंदर निर्देशित फिल्म 'जोकर' के एक गीत के बोलो में थोड़ा बदलाव किया गया है। अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने खुलासा किया है कि 'जोकर' फिल्म में उनके आइटम नंबर के बोलों 'आई वांट फखत यू' को बदलकर 'आई वांट जस्ट यू' कर दिया गया है। फिल्म का ये गाना हाल ही में रिलीज़ किया गया है और इसे सुनते ही लोगों ने इसके बोलों पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा, "फखत यू' वास्तव में एक मराठी शब्द है जिसका मतलब 'सिर्फ तुम' है।" चित्रांगदा ने कहा, "हर कोई इसका मतलब नहीं समझ सकता। वे इसका कुछ और मतलब लगा सकते हैं। इसलिए इस स्थिति से बचने के लिए फिल्म निर्माता ने इसकी जगह 'जस्ट यू' रखने का फैसला किया और यह भी उतना ही मस्ती भरा है।"