यूं तो पूनम पांडे खुद सुर्खियों में बने रहने के लिए कुछ न कुछ करती रहती हैं, लेकिन आजकल दूसरे लोग भी पूनम पांडे के बारे में कॉमेंट करके उन्हें चर्चा में ला दे रहे हैं और खुद भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। ऐसा ही कुछ किया है विवादास्पद बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने। तस्लीमा नसरीन ने ट्विटर पर पूनम पांडे के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। उन्होंने किंगफिशर की हॉट मॉडल के पब्लिसिटी हासिल करने के घटिया तरीकों पर उन्हें बुरा-भला कहा। तस्लीमा ने लिखा है, 'पूनम पांडे न्यूड हुई लेकिन इससे भी वह संतुष्ट नहीं है और खबरों में बने रहने के लिए सब कुछ करने को तैयार है।' उन्होंने तो यहां तक लिखा कि उसे तभी अक्ल आएगी या वह तभी सुधरेगी जब पब्लिक में उसके साथ जमकर दुर्व्यवहार हो। और भी काफी कुछ लिखा है, जिसे लोग ट्विटर पर ही पढ़ें तो बेहतर है। लगता है तस्लीमा पूनम की बढ़ती लोकप्रियता से डर गई हैं। अभी पूनम ने तस्लीमा के इस ट्वीट पर कोई बयान नहीं दिया है। पर पूनम के फैंस इंतजार कर रहे हैं कि वह तस्लीमा को क्या और कितना कड़ा जवाब देती है। गौरतलब है कि क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप जीतने पर न्यूड होने की बात कहकर पूनम पांडे सुर्खियों में आ गई थीं। और इसके बाद से लगातार वह अपनी बोल्डनेस और बेबाक बयानबाजी के चलते इंटरनेट की क्वीन बनी हुई हैं और नेट पर उनके फैंस की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। पूनम भी चर्चा में बने रहने के लिए आए दिन अपनी न्यूड तस्वीरें या विडियो नेट पर डालती रहती हैं।
| < Prev | Next > |
|---|