Sat05192012

Last update01:17:42 PM GMT

Cinema

इंटिमेट सीन में घायल कंगना

kangnaअभिनेत्री कंगना रानावत को जॉन अब्राहम के साथ फिल्म शूटआउट एट वडाला में बेहद रोमांटिक सीन को शूट करना उस वक्त महंगा पड़ गया जब लव सीन शूट करते वक्त कंगना की कांच की चूड़ियां टूट गईं और हाथ लहूलुहान हो गया।

यह रोमांटिक सीन था जिसे जॉन अब्राहम और कंगना रानौत के बीच फिल्माया जा रहा था। सूत्रों के अनुसार जॉन ने जरा जोर से नाजुक कंगना का हाथ पकड़ लिया जिससे कंगना की कांच की चूडियां टूट गई और उनके हाथ में चुभ गयी और उनके हाथ से खून बहने लगा।

निर्देशक संजय गुप्ता ने शूटिंग स्थल पर तुरन्त डॉक्टर को बुलाया और कंगना को उपचार दिया गया. बाद में जब उसी सीन की शूटिंग शुरू की गई तो कंगना को पहनने के लिए सोने की चूड़ियां दी गईं। 

शूटआउट एट वडाला फिल्म बड़े पर्दे पर 7 दिसम्बर 2012 को रिलीज़ होने जा रही है। फिल्म में मुख्य भूमिका में जॉन अब्राहम है जो कॉलेज में पढ़ने वाले सीधे सादे लड़के थे लेकिन बाद में परिस्थितियां उन्हें मुंबई का सबसे बड़ा अंडरवर्ल्ड डॉन बनने पर मजबूर कर देती हैं।


वहीं दूसरी और कंगना ने फिल्म में एक मराठी लड़की का किरदार निभाया जिसके प्यार और रोमांस का डोज़ जॉन को सही रास्ते पर ले आने पर मजबूर करता है।

फिल्‍म 'बोल बच्चन' में डबल रोल में दिखेंगे अभिषेक

BOL_BACCHAN_45बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन 1979 की हास्य फिल्म 'गोलमाल' से प्रेरित आगामी फिल्म 'बोल बच्चन' में डबल रोल में दिखेंगे. बॉलीवुड में यह अभिषेक का पहला डबल रोल होगा। रोहित शेट्टी निर्देशित इस फिल्म का पहला पोस्टर शुक्रवार को जारी किया गया। इस पोस्टर में अभिषेक को दो रूपों में दिखाया गया है।

इस पोस्टर के मध्य में अजय देवगन बैठे हैं, जो कि रोहित शेट्टी के सबसे पसंदीदा कलाकार हैं। अजय ने पोस्ट में काले रंग का पठानी सूट पहन रखा है। यह पोस्टर काफी रंगीन है, इससे प्रतीत होता है कि रोहित इस फिल्म को हर लिहाज से एक्शन से भरपूर और मनोरंजन बनाना चाहते हैं। इस फिल्म में अभिषेक और अजय के अलावा आसिन, प्राची देसाई, कृष्णा अभिषेक, नीरज वोरा, असरानी और अर्चना पूरन सिंह नजर आएंगी।

रामगोपाल वर्मा की फिल्म डिपार्टमेन्ट ने दी बॉक्स ऑफिस पर दस्तक

departmentरामगोपाल वर्मा की फिल्म डिपार्टमेन्ट आज बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे रही है। आज प्रदर्शित होने जा रही फिल्म डिपार्टमेन्ट तकनीकी स्तर पर भारत की पहली ऎसी फिल्म होगी जिसकी शूटिंग 5 डी कैमरे से की गई है। इस फिल्म को लेकर रामगोपाल वर्मा बेहद उत्साहित हैं। उन्हें पूरी उम्मीद है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को सफलता जरूर मिलेगी।

पिछले साल आरक्षण में नजर आने वाले अमिताभ बच्चन की इस साल रिलीज होने वाली ये पहली फिल्म है। रामगोपाल वर्मा का दावा है कि इस फिल्म में आधुनिक तकनीकों के साथ काम करना एक अलग किस्म का अनुभव रहा। अमिताभ दो साल के बाद किसी एक्शन फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म में वे एक ऎसे गैंगस्टर का किरदार निभा रहे हैं जो बाद में एक राजनीतिज्ञ बन जाता है।

'इंडियाज प्राइम आइकॉन' खिताब के दावेदारों में आमिर-अमिताभ

aamir_amitabhबॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन और सुपर स्टार आमिर खान दोनों को 'इंडियाज प्राइम आइकॉन' के खिताब के दावेदारों में शामिल किया गया है। मनोरंजक चैनल 'बिग सीबीएस प्राइम' ने अपने एक बयान में बताया कि दोनों अभिनेताओं को चैनल पर आने वाले एक नये कार्यक्रम 'इंडियाज प्राइम आइकॉन' के लिए विभिन्न क्षेत्रों के जाने-माने नामों में शामिल किया गया है। कार्यक्रम में खिताब के दूसरे दावेदारों में सलमान खान, रणबीर कपूर, ए. आर. रहमान, लिएंडर पेस, राहुल गांधी, किशोर बियानी, आदि गोदरेज, कपिल देव और राहुल द्रविड़ हैं। कार्यक्रम का प्रसारण शुरू होने के बाद खिताब के विजेता का फैसला दर्शकों के वोटों से होगा।

शाहरुख ने कहा, गाली के जवाब में दी थी गाली

SHAHRUKH_PCमुंबई।। सुरक्षाकर्मियों से हाथापाई और गाली-गलौज के आरोप के बाद शाहरुख खान ने अपने घर एक प्रैस कांफरेंस की जिसमें शाहरुख ने अपनी सफाई देते हुए कहा है कि मैने गुस्से में कुछ कहा हों, लेकिन मैने शराब नहीं पी रखी थी और पहले सुरक्षाकर्मियों ने गाली दी। 

शाहरुख पर कोलकाता-मुंबई के मैच के बाद बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम के सुरक्षाकर्मियों के साथ हाथापाई और गाली-गलौज करने का आरोप लगा है। उधर,  मुंबई पुलिस के एसीपी इकबाल शेख ने कहा है कि एमसीए की तरफ से शाहरुख और उनके सहयोगी मोरानी ब्रदर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।

उन्‍होंने कहा, 'शाहरुख के मुंह से बदबू आ रही थी, लेकिन उन्‍होंने शराब नहीं पी थी। वो एमसीए और बीसीसीआई के अधिकारियों के खिलाफ गालियां और धमकियां दे रहे थे। जब एसीपी से पूछा गया कि शाहरुख नशे में थे या नहीं इसका पता लगाने के लिए उनका टेस्‍ट क्‍यों नहीं कराया गया, उन्‍होंने कहा, 'हम उस समय मामले को सुलझाना चाहते थे इसलिए उनका मेडिकल नहीं कराया गया.' 

इस मामले में शाहरुख खान से पूछताछ की जायेगी। इसके साथ ही घटना के वक्‍त मैदान पर लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जाएगी। लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स के सूत्रों के मुताबिक, 'शाहरुख खान के साथ आए कुछ बच्‍चे मैदान में खेल रहे थे। तभी एक सुरक्षाकर्मी ने उनमें से एक बच्‍चे को धक्‍का दे दिया।बच्‍चे ने शारहुख से शिकायत की। इसके बाद शाहरुख ने गार्ड से पूछा कि धक्‍का क्‍यों दिया? गार्ड ने कहा कि नियम के मुताबिक बच्‍चा मैदान में नहीं खेल सकता। इस पर शाहरुख ने कहा कि नियम जो भी हो लेकिन बच्‍चे को धक्‍का नहीं दिया जा सकता। इस पर बात बढ़ गई और दोनों तरफ से धक्‍कामुक्‍की और गाली-गलौज होने लगी।'

इस घटना के बाद मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के कोषाध्‍यक्ष रवि सावंत ने कहा है कि शाहरुख के स्टेडियम में घुसने पर पाबंदी लगा दी गई है। हालांकि एमसीए अध्यक्ष विलासराव देशमुख ने कहा है कि अभी बैन का फैसला नहीं हुआ है। उन्‍होंने कहा, 'यह गंभीर मामला है। अभी शाहरुख पर बैन नहीं लगाया गया है। एमसीए की बैठक में फैसला लिया जाएगा कि उन पर बैन लगाया जाए या नहीं।'

सवाल ये है कि रवि सावंत ने निजी हैसियत से कैसे बैन का ऐलान कर दिया। एमसीए के उपाध्यक्ष और बीसीसीआई के चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर रत्नाकर शेट्टी ने भी कहा है कि उन्हें बैन के बारे में पता नहीं। आईपीएल कमिश्नर और बीसीसीआई सदस्य राजीव शुक्ल भी बैन की बात पर मुहर लगाने के लिए तैयार नहीं हुए। उन्होनें कहा, 'मैं एमसीए से रिपोर्ट मांग रहा हूं और बैन पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।'

15 साल बाद पर्दे पर वापसी करेंगी श्रीदेवी

SHRIDEVIनिर्देशक आर. बाल्की की फिल्म इंग्लिश-विंग्लिश से 15 साल बाद पर्दे पर वापसी करने जा रही श्रीदेवी नहीं चाहती हैं कि उनकी दोनों बेटियां जाहन्वी और खुशी अभिनेत्री बनें। 1997 में रिलीज फिल्म जुदाई में श्रीदेवी आखिरी बार बड़े पर्दे पर नजर आई थीं।

उन्होंने कहा, लोगों को लगता है कि यदि मैं अभिनेत्री हूं तो मैं अपनी बेटी को भी यही पेशा अपनाने के लिए कहूंगी। पर ऐसा नहीं है। मैं बस इतना चाहती हूं कि दोनों अपनी पढ़ाई पूरी करें। फिल्मों में काम करने के चलते मैं अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाई थी। वैसे मेरा बस चला तो दोनों की शादी भी जल्दी करवा दूंगी। उनका कहना है कि उन्हें नहीं लगता कि फिल्म इंडस्ट्री लड़कियों के लिए अधिक सुरक्षित जगह है।

12 करोड़ लेने के बाद भी राजकुमार संतोषी ने नही की फिल्में डायरेक्ट

rajkumar_santoshiघायल, दामिनी और पिछले दिनों अजब प्रेम की गजब कहानी जैसी हिट फिल्में देने वाले राजकुमार संतोषी से इन दिनों इंडस्ट्री वाले थोड़े नाराज हैं। संतोषी ने अलग-अलग प्रॉडक्शन हाउस के साथ पिछले कुछ समय में पांच बड़ी फिल्में प्लान की थीं, लेकिन अब ये बन नहीं रही हैं।

वहीं, संतोषी इन्हें डायरेक्ट करने की साइनिंग अमाउंट ले चुके हैं और इस तरह कई कंपनियों के करोड़ों रुपये उनके पास फंसे हैं। अंदाजन ये अमाउंट 12 करोड़ का है। इनमें अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, संजय दत्त और अनिल कपूर स्टारर 'पावर',  अजय देवगन और काजोल स्टारर ' रामायण, लेडीज एंड जेंटलमैन, अभय देओल - सोनम कपूर स्टारर एक फिल्म और वासु भगनानी की एक फिल्म शामिल थी।

अभी तक इनमें से कोई भी फिल्म फ्लोर पर नहीं आ पाई है। वहीं संतोषी का कहना है कि प्लानिंग के बावजूद किसी फिल्म के ना बन पाने के लिए वह कहीं से भी जिम्मेदार नहीं हैं।