नई दिल्ली।। सरकार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से जुडे विरासत स्थलों के संरक्षण के मकसद से गांधी धरोहर स्थल मिशन स्थापित करने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में ये फैसला लिया गया।
बैठक के बाद जारी सरकारी बयान में कहा गया कि मिशन के तहत गांधी विरासत सामग्री की पहचान और सूचना के आंकलन का कार्य होगा। इसके तहत दस्तावेजों और वस्तुओं के संरक्षण के तौर तरीके और प्राथमिकताएं भी तय होंगी ।
विशेषकर अभिलेखीय भंडारण और संग्रह की दृष्टि से ऐसा किया जाएगा। मिशन के तहत ऐसे दस्तावेजों और वस्तुओं के रखरखाव के दिशानिर्देश भी तय होंगे।
भगवान बदरीनाथ के कपाट आज से सभी श्रद्धालुओं के लिए खोले जा रहे हैं, कपाट खुलने की परंपरा के तहत सोमवार को टिहरी राजपरिवार ने भगवान बदरीनाथ के श्रृंगार के लिए तिलों के तेल को घड़े में भरकर बदरीनाथ के लिए रवाना किया, सदियों से ये इस परंपरा को टिहरी राज परिवार ही निभाता आया है।
नई दिल्ली।। इस साल पड़ने वाले तीन चंद्रग्रहणों में से पहला चंद्रग्रहण गुरुवार को लगेगा और देशभर के अंतरिक्ष प्रेमी इस खगोलीय घटना को देख सकेंगे। चंद्रमा का एक छोटा सा हिस्सा पृथ्वी की छाया से ढक जाएगा, जिसकी वजह से आंशिक चंद्रग्रहण की स्थिति पैदा होगी।
नई दिल्ली।। आज चैत्र नवरात्र का आठवां दिन यानि महाष्टमी है। महाष्टमी के दिन महागौरी की पूजा का विशेष महत्व है। देश भर में महाष्टमी की पूजा की जाती है। मां गौरी को शिव की अर्धागनी और गणेश की माता के रुप में जाना जाता है।
नई दिल्ली।। आज नवरात्र का सांतवा दिन है और नवरात्र के सातवें दिन आदि शक्ति मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना का विधान है। व्यापार संबंधी समस्या, ऋण मुक्ति एवं अचल संपत्ति के लिए मां कालरात्रि की पूजा का विशेष महत्व बताया जाता है। देखने में मां का स्वरूप विकराल है। परंतु मां सदैव ही शुभ फल प्रदान करती हैं। इस दिन साधक गण अपने मन को सहस्रार चक्र में स्थित करते हैं और मां की अनुकंपा से उन्हें ब्रह्मांड की समस्त सिद्धियां प्राप्त होती है। मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना एवं साधना द्वारा अकल मृत्यु, भूत-प्रेत बाधा, व्यापार, नौकरी, शत्रुभय आदि से छुटकारा प्राप्त होता है।