विमान हादसे दो सांसदों समेत 6 की मौत
Saturday, 4th September 2010
दक्षिण मेक्सिको में एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो संघीय सांसद और एक गवर्नर समेत कम से कम छह लोगों की मौत हो गई।अधिकारियों ने बताया कि विमान मेक्सिको सिटी से रवाना हुआ और जब यह हुआतुलको में हवाई अड्डे के पास पहुंच रहा था तो दुर्घटनाग्रस्त हो गया।उन्होंने बताया कि विमान दुर्घटना में दो सांसद, ओआक्साशा का एक क्षेत्रीय मेयर और दो अन्य की मौत हो गई। दो अन्य मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।नेशनल ऐक्शन पार्टी अध्यक्ष फेलिप कैल्डेरान ने सांसद गिलरमो जावालेता और जुआन हुएर्ता की मौत की पुष्टि कर दी।
Keywords:
