Login | Register
बंधक प्रकरणः नक्सलियों का मास्टरमाइंड गिरफ्तार!      |      सोनिया चौथी बार चुनी गईं अध्यक्ष      |      चीन को उसी की मांद में घेरने की तैयारी      |      न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में भूकंप, आपातकाल घोषित      |      राष्ट्रमंडल खेलों में आतंकी हमले का खतराः अमेरिका      |      जल्द आ रही है, चाचा चौधरी पर 3डी फिल्म      |      'अगले अमिताभ हो सकते हैं रणबीर'      |      दागी तिकड़ी’ पर कोई आरोप नहीं, स्काटलैंड यार्ड ने छोड़ा      |      गोवा:स्मोकिंग करते पकड़े गए अजय देवगन,लगा जुर्माना      |      मैं विवाह करूंगी : सुष्मिता सेन      |      टीवी का दबंग कौन, अक्टूबर में होगा फैसला      |      सुपरबग अध्ययन में वैज्ञानिकों को नोटिस      |      शाहरुख फिर मेरे दोस्त नहीं बन सकते : सलमान      |      ब्रिटेन के कृष्ण मंदिर में धमाका, श्रद्धालु सुरक्षित      |      एक करोड़ में खुलता है खाता      |      किशनजी ने माँगा चिदंबरम से इस्तीफा      |      राष्ट्रमंडल खेल में बढ़ती अव्यवस्थाएँ      |      रामजन्म भूमि पर फैसले तक भाजपा के प्रमुख कार्यक्रम रद्द      |      गुजरात विस में फिर पेश होगा अनिवार्य मतदान बिल      |      वेनेजुएला में 4,000 कैदी भूख हड़ताल पर      |      पाकिस्तानी परमाणु बम ने रोका भारत से युद्ध : खान      |      मंदी को लेकर रिपब्लिकनों पर बरसे ओबामा      |      एटमी डील को लग सकता है धक्का      |      विमान हादसे दो सांसदों समेत 6 की मौत      |      टीटीपी बढ़ा रहा है अल-कायदा की ताकतः अमेरिका      |      कच्चे तेल का उत्पादन लक्ष्य से अधिक      |      पाकिस्तान को भारत की 2.5 करोड़ डॉलर मदद      |      ओबामा ने लगाए उत्तर कोरिया पर और प्रतिबंध      |      ब्लेयर ने पहनाया ' ब्राउन' को पागल का 'क्राउन'      |      कॉमनवेल्थ जीओएम को नहीं भाया थीम सांग      |      आईपीएल भी स्पॉट फिक्सिंग की दलदल में!      |      फिर बढ़ी महंगाई, 10.86 फीसदी      |      राठौड़ को नहीं मिलेगी जगह      |      वायुसेना के ग्रुप कैप्टन बने सचिन      |      वूल्मर की मौत का फिक्सिंग से वास्ता नहीं      |      दागी खिलाड़ियों के खिलाफ पर्याप्त सुबूत : लोर्गट      |      अमेरिका में 54,000 नौकरियां घटीं      |     

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में भूकंप, आपातकाल घोषित

Saturday, 4th September 2010

;

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद इस शहर में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। भूकंप की वजह से भारी नुकसान हुआ है। बिजली, पानी की आपूर्ति बाधित हो गई, वहीं सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। भूकंप का केंद्र बिन्दु भूतल से केवल 10 किलोमीटर भीतर केंद्रित था जिससे बड़े पैमाने पर लोग प्रभावित हुए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई है।
दो लोगों के घायल होने की सूचना-भूकंप वैश्विक समायानुसार 4.35 बजे सुबह आया और इसका मुख्य केंद्र दक्षिणी द्वीपसमूह के सबसे बड़े शहर क्राइस्टचर्च से 30 किलोमीटर पश्चिम में स्थित था। अधिकारियों के मुताबिक अभी तक इस भूकंप में दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। सुबह के समय भूकंप आने के कारण ज्यादा लोग हताहत नहीं हुए हैं क्योंकि अधिकांश लोग अपने घरों में सो रहे थे। क्राइस्टचर्च से 12 किलोमीटर दूर लिटेल्टोन शहर में भारी नुकसान की सूचना मिली है, लेकिन सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया-
भूकंप के कारण होटलों में बंद लोग अपने कमरों से बाहर निकल आए। एक महिला सू फोली ने स्थानीय समाचार चैनल को बताया कि मैं खड़ी नहीं हो पाई और अपने बिस्तर से नीचे गिर गईं। भूकंप के एक के बाद एक दस झटके महसूस किए गए जिनकी तीव्रता 3.9 से 5.2 के बीच आंकी गई। क्राइस्टचर्च शहर और पूरे प्रांत में बिजली गुल हो गई थी। प्रांत के ग्रामीण इलाकों में मुख्य से 550,000 से अधिक लोग रह रहे हैं। नागरिक सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक क्राइस्टचर्च में समुद्र के किनारे बसे उपनगरों में रह रहे 1,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। एवोन नदी का जलस्तर बढ़ जाने से अन्य उपनगरीय इलाकों में भी पानी भर गया।
विमानों की आवाजाही रोकी गई-
शहर सड़कों पर कई मीटर तक दरारें पड़ जाने से बस सेवाओं को स्थगित कर दिया गया है। दक्षिणी द्वीपसमूह में रेल यातायात को भी रोक दिया गया है। रेल पटरियों का निरीक्षण करने के बाद ही दोबारा इसे शुरू किया जाएगा वहीं दूसरी तरफ क्राइस्टचर्च अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से विमानों की आवाजाही रोक दी गई है। रनवे का निरीक्षण करने के बाद ही विमान सेवाएं दोबारा शुरू की जाएंगी। नागरिक रक्षा मंत्री जॉन कार्टर ने टेलीविजन के माध्यम से अपील की है कि वे भयभीत न हों इस बात को सुनिश्चित करें की उनके रिश्तेदार और मित्र सुरक्षित हैं अथवा नहीं।

Keywords:


User Comments:

No reviews for this News. Click here to write the first review of this News.