डॉक्टरों की हड़ताल जारी, एस्मा लगाने पर विचार
Wednesday, 8th September 2010
.
राजधानी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल जारी है। सुबह से ओपीडी ठप है। फिलहाल हड़ताली डॉक्टरों और प्रशासन के बीच बैठक चल रही है।हड़ताल पर गए 1200 डॉक्टरों की मांग है कि आए दिन हो रही बदसलूकी की घटनाओं के चलते यहां सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ तैनात की जाए। सोमवार को अस्पताल में एक महिला की मौत के बाद लेडी डॉक्टर और नर्सों के साथ मृतक के परिवार वालों ने बदसलूकी की थी।इससे पहले भी डॉक्टरों की पिटाई के मामले आते रहे हैं। 7 अगस्त को भी डॉक्टरों की पिटाई के चलते हड़ताल हुई थी। हड़ताली डॉक्टरों की बुधवार को आम बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।उधर, सरकार हड़ताली डॉक्टरों पर एस्मा लगाने की तैयारी में जुटी है, लेकिन डॉक्टरों ने इसका तोड़ निकाल लिया है। वे ओपीडी के बाहर ही टेबल लगाकर बैठ गए हैं और कह रहे हैं कि मरीजों की देखभाल हो रही है।Keywords:
