जल्द आ रही है, चाचा चौधरी पर 3डी फिल्म
Tuesday, 31st August 2010
.
कंप्यूटर से भी ज्यादा तेज चलने वाले अपने दिमाग से लाखों बच्चों के दिल में जगह बना चुके लोकप्रिय कामिक्स चरित्र चाचा चौधरी को जल्दी ही रजट पट पर देखा जा सकेगा.लाल पगड़ी पहनने वाले उम्रदराज, कामिक्स की दुनिया के हीरो पर मालिकाना हक रखने वाले डायमंड कामिक्स ने उन पर 3जी फिल्म बनाने के लिये अमेरिका की कंपनी के साथ समझौता किया है.डायमंड कामिक्स के चेयरमैन गुलशन राय ने कहा, ‘‘हमने चाचा चौधरी पर फिल्म बनाने के लिये हाल ही में एक अमेरिकी कंपनी के साथ समझौता किया है. यह डेढ़ घंटे से लेकर दो घंटे की 3डी फिल्म होगी.’ उन्होंने कहा कि फिल्म का बजट लगभग 60 लाख डालर होगा. हालांकि राय ने यह नहीं बताया कि फिल्म कबतक बनकर तैयार होगी.
Keywords:
